देहरादून : शिक्षा विभाग में 9016 पदों पर होगी भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। शिक्षा विभाग में शिक्षकों और आउटसोर्स कर्मचारियों के 9016 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को खाली पद जल्द भरने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री एससीईआरटी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं हमारी विरासत पुस्तक का विमोचन करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों को इसके लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित

शिक्षा मंत्री ने कहा, समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्स के माध्यम से बीआरपी-सीआरपी, रिसोर्स पर्सन, लेखाकार कम सपोर्टिंग स्टॉफ समेत चतुर्थ श्रेणी के कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इसके अलावा कलस्टर विद्यालयों के निर्माण कार्य समय पर पूर किए जाएं।

शिक्षा मंत्री ने कहा, प्राथमिक शिक्षा के तहत प्रथम चरण में बेसिक शिक्षकों के 2917 पदों पर जिलेवार विज्ञप्ति शिक्षा मंत्री ने कहा, समग्र शिक्षा के जारी कर दी गई है। जबकि माध्यमिक तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पद, रिसोर्स पर्सन आईईडी के 161, लेखाकार कम सपोर्टिंग स्टॉफ के 326 पदों को जल्द भरा जाए। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के तहत शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत

शिक्षा में सहायक अध्यापक एलटी के 1544 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है। वहीं, प्रवक्ता के 613 पदों पर भर्ती के लिए राज्य लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती होनी है। इसे लेकर आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को शीघ्र दूर किया जाए।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें