बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को होगी विशाल जनसभा एवं रैली
15 अगस्त से शुरू होगी 32 ग्रामों में घर-घर जनजागरूकता पदयात्रा

बिंदुखत्ता, 9 अगस्त 2026।
बिंदुखत्ता को वनाधिकार अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुरूप राजस्व ग्राम बनाए जाने की मांग को लेकर आगामी 20 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली विशाल जनसभा एवं रैली की तैयारियों को लेकर आज एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वनाधिकार संगठन सहित क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, पूर्व सैनिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।
बैठक में 20 सितंबर की जनसभा एवं रैली की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को शहीद स्मारक स्थल, कार रोड से घर-घर जनजागरूकता पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। पदयात्रा के माध्यम से बिंदुखत्ता के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर उन्हें वनाधिकार अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत राजस्व ग्राम बनाए जाने की प्रक्रिया एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक परिवार को आगामी 20 सितंबर की विशाल जनसभा में शामिल होने तथा अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिंदुखत्ता के सभी 32 ग्रामों में पदयात्रा के दौरान रात्रि पड़ाव किया जाएगा। प्रत्येक गांव में किसी सार्वजनिक स्थल अथवा मंदिर में रात्रि कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाम 8 बजे से भजन-कीर्तन, नुक्कड़ नाटक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वनाधिकार कानून और राजस्व ग्राम के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बिंदुखत्ता के लोगों का यह संघर्ष केवल राजस्व ग्राम की मांग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के हजारों परिवारों के लोकतांत्रिक, संवैधानिक और स्थानीय स्वशासन के अधिकारों से जुड़ा सवाल है। इसलिए आंदोलन को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह धुन, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टन इन्द्र सिंह पनेरी, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, वनाधिकार संगठन के उपाध्यक्ष भरत नेगी, रणजीत सिंह गढ़िया, सूबेदार मेजर हीरा सिंह बिष्ट, सचिव बलवंत बिष्ट, दीपक नेगी, दौलत सिंह कोरंगा, बसंत बल्लभ पांडे, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, डॉ चन्द्र सिंह दानू, कैलाश जोशी, मनोज कोरंगा , नवीन जोशी, दीपक सिंह रौतेला, भूपेश जोशी, राज्य आंदोलनकारी ललित कांडपाल, प्रकाश जोशी, उत्तराखंडी पूरन सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप बथयाल, वरिष्ठ कांग्रेसी कुंदन सिंह मेहता, मीना कपिल, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार जीवन दानू, लोक कलाकार सोहनलाल सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में सभी सामाजिक एवं जनसंगठनों से आह्वान किया गया कि वे इस अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए सक्रिय भागीदारी करें तथा 15 अगस्त से शुरू होने वाली घर-घर जनजागरूकता पदयात्रा और 20 सितंबर की विशाल जनसभा एवं रैली को सफल बनाने में सहयोग करें।
— वनाधिकार संगठन, बिंदुखत्ता


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
