हरिद्वार: गोवर्धन पूजा और भैय्यादूज के त्योहारी सीजन में रुड़की रोडवेज डिपो की आमदनी में बंपर बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन दिनों में डिपो ने 25 लाख रुपये से अधिक की आमदनी दर्ज की है, जिससे डिपो और परिवहन निगम का राजस्व दोनों बढ़ा है।
स्टेशन अधीक्षक अमिता सैनी ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान डिपो की बसों को अतिरिक्त फेरे दिए गए थे…जिससे आमदनी में इजाफा हुआ। गोवर्धन पूजा के दिन डिपो की आमदनी 8 लाख रुपये से अधिक रही, वहीं भैय्यादूज पर यह बढ़कर करीब 9 लाख रुपये तक पहुंच गई। पिछले शुक्रवार की आमदनी भी 8 लाख रुपये से ज्यादा रही।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि त्यौहार बीत जाने के बाद भी निगम ने सितंबर माह का वेतन जारी नहीं किया है। इससे कर्मचारियों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अजय सैनी ने कहा कि डिपो के कर्मचारी लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं…जिससे डिपो की आमदनी और राजस्व में वृद्धि हो सके, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं पर निगम की ओर से अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल 

