उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में दक्षिणी जौलासाल वन रेंज के किनारे बसे ऐचता बी गॉव के निवासी कैदी सिंह राणा के जानवर जंगल में चरने गए थे। शाम को कैदी सिंह का पुत्र मनीष राणा जानवरों को लेने जंगल गया तो अचानक पीछे से एक भालू ने उस पर हमला कर दिया भालू द्वारा अचानक हमला करने से घबराया मनीष राणा जोर जोर से चीखने लगा। चीखने की आवाजें सुनकर ग्रामीण आए तो भालू भाग गया। भालू के हमले में घायल मनीषा राणा अपने घर पहुंचा तो परिजनों द्वारा 108 स्वास्थ्य सेवा की मदद से उसे इलाज के लिए खटीमा नागरिक चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मनीष राणा का प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल भालू हमले में घायल युवक सही है। वही हम आपको बता दे कि दो दिन पहले भी खटीमा के सुरई वन रेंज में भालू द्वारा वन कर्मी को बुरी तरह घायल कर दिया गया था। वही खटीमा क्षेत्र के सीमान्त जंगलों में पिछले तीन दिनों में भालू हमले की लगातार दूसरी घटना सामने आई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
