देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन फैसलों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे के साथ-साथ निवेश, पर्यटन, ऊर्जा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने पूंजी निवेश सहायता योजना के तहत विभिन्न विभागों में अवस्थापना विकास के लिए 150 करोड़ रुपये और मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए 350 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इससे राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
ऋषिकेश में गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत त्रिवेणी घाट के पुनर्विकास के लिए 106.78 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को राहत देते हुए सरकार ने 20 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान को मंजूरी दी है…जिससे उद्योगों को मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा उप निबंधक कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 3.95 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। चंपावत में मल्टी स्टोरी पार्किंग और सिटी सेंटर निर्माण के लिए 62.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
खेल और ऊर्जा क्षेत्र में भी सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम के उन्नयन और टिहरी की जखाणा जल विद्युत परियोजना को भी मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए…ताकि आम जनता को इनका पूरा लाभ मिल सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
