नैनीताल पुलिस को छकाया,खाई में स्कूटी फेंकी -मिसिंग ड्रामा कर भागा युवक।
नैनीताल- उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे दिल्ली के पर्यटक ने स्कूटी समेत खाई में गिरने का नाटक कर पुलिस को सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक खूब छकाया। परिजन भी किलबरी से आगे खाई में एस.डी.आर.एफ.के रैस्क्यू ऑपरेशन को देखने पहुंचे तो युवक के दिल्ली घर पहुंचने की सूचना मिली।

एस.पी.क्राइम एंड ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि कोतवाली मल्लीताल को सोमवार शाम लगभग 3:30बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति मिसिंग है। व्यक्ति की लोकेशन किलबरी के आगे आई। तत्काल एस.डी.आर.एफ.और पुलिस की टीम तलाश में निकली। उन्हें किलबरी से पंगोट रोड पर लगभग एक किलोमीटर आगे 100 मीटर गहरी खाई में एक स्कूटी की लाइट जलती हुई मिली। रैस्क्यू शुरू हुआ और आसपास के क्षेत्र को तलाशा गया। बताया कि 250 फीट के दायरे में तलाशी के दौरान युवक का लैपटॉप बैग और मोबाइल बरामद हुआ। लेकिन, युवक का कुछ अता पता नहीं चला। अब रात का अंधेरा और गुलदार समेत भालू की बहुतायत वाले घने जंगल में तलाशी जारी रखना मुमकिन नहीं था।
मंगलवार सवेरे से दोबारा रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। एस.डी.आर.एफ.और कोतवाली पुलिस समेत एस.पी.भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लापता युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच गए। अचानक उन्हें एक फोन आया और बताया गया कि युवक सकुशल दिल्ली स्थित घर पहुँच गया है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि 40 वर्षीय अंकित धीमन दिल्ली का रहने वाला है जो हल्द्वानी किसी साइट में काम देखने आया था। वहां से समय मिलने पर वो नैनीताल घूमने आ गया। अंकित ने मल्लीताल एस.बी.आई.के समीप से इंटॉर्क टैक्सी स्कूटी संख्या यू.के.04 टीबी 3886 को लिया और पंगोट की तरफ घूमने निकल गया। इस दौरान अंकित ने अपनी पत्नी के साथ ट्रिप से संबंधित कई बातें शेयर की। रातभर चले रैस्क्यू ऑपरेशन के बाद सवेरे युवक के दिल्ली पहुंचने की सूचना के बाद ऑपरेशन स्थगित किया गया। पुलिस ने अंकित की इस रहस्यमय हरकत के बाद परिजनों को पूछताछ के लिए मल्लीताल कोतवाली में बुलाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
