चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गोद लिए गए चमोली जिले के आदर्श ग्राम सारकोट में आज मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने एकत्र होकर भजन-कीर्तन किया और ग्राम देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेष रूप से महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गांव को गोद लेने के बाद सारकोट की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदली है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर खुले हैं और गांव की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

भावुक ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भाई और बेटे की तरह मानते हुए कहा कि उन्होंने सारकोट को सिर्फ गोद नहीं लिया.…बल्कि एक परिवार के सदस्य की तरह सेवा की है। उन्होंने कहा वो हमारे अपने हैं…यह बात गांव की हर गली से सुनाई देगी।
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सिर्फ सारकोट ही नहीं..बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी सादगीपूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से दिन को यादगार बनाया गया। आमजन और सामाजिक संगठनों ने स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, और जरूरतमंदों की सेवा जैसे कार्यों के माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति अपने स्नेह और सम्मान अभिव्यक्ति किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, अब पार्किंग को लेकर नहीं होगी इतनी परेशानी
हल्द्वानी : डी ए वी हल्द्वानी की छात्राएँ हिंदी दिवस पर सी एम पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मान प्राप्त करेंगी
हल्द्वानी :DM ने की जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी में जंगलों के लिए पहला एआई कान
देहरादून :(बड़ी खबर) OSD के घर ED की छापेमारी के बाद बोले हरीश रावत में दोनों पदों से हटना चाहता हू
देहरादून : पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
उत्तराखंड: दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा की 12वीं जीत, पूर्व चेयरमैन को मिली करारी हार
सीएम धामी सरकार के कार्यकाल में दुग्ध समितियों के चुनाव, मुकेश बोरा लगातार 12वीं बार जीते
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता की पदयात्रा पहुंची हाट कालिका मंदिर, अब 27 सितंबर को होगी बड़ी रैली
उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक होंगे 11 प्रमुख कार्यक्रम 
