देहरादून- यहां सड़क हादसे में एक पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक अपने परिवार के साथ कार से देर रात विकासनगर से शादी समारोह से लौट रहा था। तभी साइड लगाने को लेकर दूसरी कार सवार से कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े पूर्व सैन्यकर्मी को कुचल दिया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पाल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है।
थाना पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत तेलपुर चैक के पास बीते देर रात कुलदीप सिंह (50) निवासी हरभजवाला, अपने बेटे दयाराम के साथ कार से एक शादी समारोह लौट रहे थे। ओवरटेक करने करते समय उनकी कार से हल्की टक्कर दूसरी कार में हो गई। इसी बात को लेकर दोनों कार सवार लोगों बीच कहासुनी शुरू हो गई। सभी लोग बात कर ही रहे थे कि अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गए इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- यहां चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों की मदद से कुलदीप सिंह के परिजन उन्हें इलाज के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लिया चालक मौके से फरार हो गया है।
थाना पटेलनगर प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि कुलदीप सिंह के परिजनों से इस सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंटेनर को सीज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी-(अभी-अभी) इस इलाके में फायरिंग से हड़कंप, पुलिस मौके पर जांच में जुटी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
