हल्द्वानी – नैनीताल रोड पर रविवार देर शाम टैक्सी स्टैंड के सामने चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया । गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ अग्निशमन की गाड़ी के आने से पहले कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई बीच सड़क पर कार में आग लगने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई ।हादसे के दौरान गाड़ी में पूरा परिवार बैठा हुआ था बताया जा रहा है कि रुद्रपुर निवासी परिवार पहाड़ा घूमकर लौट रहा था सभी कार भोटिया पड़ाव चौकी के पास हाईवे पर धू-धू कर जलने लगी राहगीरों ने किसी तरह से कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति कि आई टेन कार थी परिवार पहाड़ से रुद्रपुर को लौट रहा था तभी हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने बताया कि तत्परता दिखाते हुए पुलिस और लोगों की मदद से कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 



