हरिद्वार। जिले में बिजली बिल बकाया रखने वालों पर ऊर्जा निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को हरिद्वार के जिला महिला अस्पताल का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। अस्पताल पर करीब 37 लाख रुपये का बिल कई वर्षों से लंबित था।
ऊर्जा निगम की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में भी अभियान चलाते हुए 100 स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काटे और 110 बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 14.5 लाख रुपये की वसूली भी की गई। इससे पहले नगर निगम की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन भी बकाया के चलते काटा जा चुका है।
अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है और सरकारी विभागों पर भी कार्रवाई की जा रही है। जब तक बकाया जमा नहीं होगा कनेक्शन बहाल नहीं किया जाएगा।
हालांकि महिला अस्पताल में जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों….इसके लिए जेनरेटर से बिजली आपूर्ति जारी रखी गई है। विभाग ने साफ किया है कि बकायेदारों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
