नैनीताल- यहां सोमवार की सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक के समय एक बुजुर्ग ने झील में छलांग लगा दी ठंडी सड़क के पाषाण देवी मंदिर के पास बुजुर्ग को छलांग लगाते हुए वहां मॉर्निंग वॉक करने गए लोगों ने देख लिया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की टीम ने झील में 1 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया जिसके बाद बुजुर्ग का शव झील से बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे इसी बीच ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के पास के बुजुर्ग ने झील में छलांग लगा दी जिसे देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद एस ओ विजय मेहता द्वारा पुलिस व दमकल विभाग के कर्मियों को मौके पर भेजा गया और सर्च अभियान चलाकर लगभग 1 घंटे बाद बुजुर्ग का शव झील से बाहर निकाला गया जिसके बाद मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त मूल रूप से लद्दाख के कारगिल व हाल के कृष्णापुर तल्लीताल निवासी फिदा हुसैन 75 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी में यह पता चला है कि मृतक करीब तीन दशक से नैनीताल में अकेला रह रहा था। आज अचानक उसने झील में कूदकर आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- यहां चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी-(अभी-अभी) इस इलाके में फायरिंग से हड़कंप, पुलिस मौके पर जांच में जुटी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी – प्लॉट के दाखिल-खारिज में आ रही आपत्ति पर आयुक्त ने कराया समझौता, क्रेता को वापस मिले 5 लाख
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट
पिथौरागढ़ से दिल्ली-देहरादून हवाई सेवा को झटका, तारीख निकल गई लेकिन उड़ान शुरू नहीं
उत्तराखंड: निठारी कांड से बरी होने के करीब 10 माह बाद सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या
देहरादून :(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले
हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’
हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट
उत्तराखंड: उत्तराखंड की इस खास परंपरा को बचाने की पहल, हल्द्वानी में जुटेंगे ढोल-दमाऊ के कलाकार 
