Uttarakhand Pisyu Loon Viral: उत्तराखंड के उत्पाद अद्भूत होते हैं। किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर उसके रिव्यू देख लिजिए। इस लिस्ट में पिस्यु लूण भी आता है, जिसका नाम सुनके ही मुंह में पानी आ जाता है। पिस्यु लूण को एक बार चखने वाले इसके फैन बन जाते हैं। स्वाद में जबरदस्त होने के साथ ही पिस्यु लूण स्वास्थ्य के लिए कारगर साबित होता है। पिस्यु लूण को बनाने के लिए मसाले और कई प्रकार की जड़ी–बूटियों का इस्तेमाल होता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री भी पिस्यु लूण का प्रचार कर रही है। इसके स्वाद को उन्होंने कमाल का बताया। बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री कुछ वक्त पहले अपने परिवार के साथ उत्तराखंड में छुट्टी मनाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कई फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे और लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था। बॉलीवुड के कई स्टार्स उत्तराखंड को स्वर्ग का दर्जा दे चुके हैं। कइयों ने यहां अपना घर भी बना लिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपनी छुट्टियों के दौरान पिस्यु लूण का स्वाद चखा और वो दिवानी हो गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से पहाड़ी नमक की झलक लोगों को दिखाई। भाग्यश्री इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से अपने फैंस पहाड़ी नमक के बारे में बताया। बॉलीवुड एक्ट्रेस उत्तराखंड की महिला से नमक के बारे में पूछती हैं।
महिलां ने उन्हें बताया कि पहाड़ी नमक का इस्तेमाल सलाद और फ्रूट चाट में किया जाता है।भाग्यश्री ने अपने फैंस को बताया कि ये नामक कही और नहीं पाया जाता है, क्योंकि यह नमक उत्तराखंड की पहचान है। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम के जरिए पहाड़ी नमक बनाने की रेसिपी भी अपने प्रशंसकों से शेयर करती है। उनके इस वीडियो को उत्तराखंड के लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। भाग्यश्री उत्तराखंड आती रहती हैं, उनके द्वारा पहाड़ी नमक पर बना ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
