केदारनाथ: शीतकालीन अवकाश के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शनिवार से विधिवत शुरू हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को धाम के क्षेत्रपाल भकुंट भैरवनाथ मंदिर में अंतिम पूजा-अर्चना की गई।
पूजा के साथ ही केदारनाथ मंदिर के स्वयंभू शिवलिंग से श्रृंगार सामग्री हटा दी गई है और अब आरती सूक्ष्म रूप से की जाएगी। यह परंपरा हर वर्ष शीतकाल के दौरान निभाई जाती है…जब भगवान केदारनाथ अपनी गद्दी यात्रा के साथ ऊखीमठ में विराजमान होते हैं।
शनिवार को भकुंट भैरवनाथ मंदिर में दोपहर 12 बजे से विशेष पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ जो तीन घंटे तक चला। इस दौरान आचार्य संजय तिवारी, आचार्य तेजप्रकाश त्रिवेदी और बागेश्वर लिंग द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराए गए।
इस पूजा के साथ ही यह संकेत मिल गया है कि केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को विधिवत बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद भगवान की पूजा शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ में होगी। हर साल हजारों श्रद्धालु इस विशेष अवसर के साक्षी बनते हैं। कपाट बंद होने से पहले मंदिर में भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होती है और भक्त बाबा के अंतिम दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंचते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
