हरिद्वार: हरिद्वार के वीआईपी घाट के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की पहचान नहीं हो पाई…लेकिन उसकी जेब से 10 हजार रुपये मिले जिन्हें उसने अपने अंतिम संस्कार के लिए रखा था।
पुलिस के अनुसार युवक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है, लेकिन उसने अपना नाम नहीं लिखा। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी चरण सिंह के मुताबिक शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला…लेकिन सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि पैसे घाट पर मौजूद बाबा को दिए जाएं ताकि वह उसका अंतिम संस्कार कर सकें। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
