देहरादून: राजधानी में दो अलग-अलग घटनाओं से दहल उठा। एक ओर दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास अचानक गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया…तो दूसरी ओर आराघर इलाके में कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। दोनों घटनाओं से शहर में अफरा-तफरी मच गई।
पहली घटना: अस्पताल के बाहर चली गोली, युवक घायल
घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है, दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान दिशांत के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुनते ही अस्पताल गेट पर भगदड़ मच गई।
घायल को तुरंत वहीं के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली युवक के पेट में लगी है और उसकी हालत बेहद गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गोली किसने और क्यों चलाई, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
दूसरी घटना: आराघर के पास पुलिसकर्मियों को कुचला
इसी दिन आराघर क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना हुई, जहां कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी किसी चेकिंग अभियान में जुटे थे, तभी तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई।
दोनों घायल पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन दोनों घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा
देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ों में लापता, जोशीमठ के पास क्रैश की सूचना
उत्तराखंड: उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद,
देहरादून :(बड़ी खबर) बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश 
