चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
जनपद चमोली के विकासखंड नारायण बगड़ क्षेत्र में देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया। तेज बहाव के साथ आए मलबे से कई दुकानों में गाद और पत्थर भर गए, जबकि कई वाहन भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। साथ ही प्रभावित दुकानों और अन्य नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।बारिश के इस पहले ही दौर में हुई इस घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई 
