हल्द्वानी– आगामी 2 और 3 जुलाई को हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल 2022 का आयोजन होगा, जिसमें देश भर के नामी लेखक और साहित्य से जुड़े लोग प्रतिभाग करेंगे । हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल आयोजन समिति ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है । रामपुर रोड स्थित डीपीएस स्कूल में द्वितीय हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल में दो पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा ।
आयोजन समिति ने बताया कि लिटरेचर फेस्टिवल में मालनी अवस्थी, विजय त्रिवेदी, अशोक श्रीवास्तव, ललित मोहन रयाल, गीताश्री, जयंती रंगनाथन, रणवीर चौहान, अशोक कुमार, प्रितपाल कौर, सोनाली मिश्रा, कादंबिनी शर्मा, शांतनु गुप्ता, हितेश शंकर, अनुराग पुनेठा, कंचन पंत, महेश दत्त, सतीश शर्मा, लक्ष्मण सिंह बटरोही, संजीव पालीवाल, आलोक जोशी, सम्बरीश, अंशुल सक्सेना, विजय अकेला, गौरी मिश्रा,चन्द्रशेखर जोशी, मनोज पाण्डे, समेत देशभर के कई नामी लेखक और साहित्य से जुड़े लोग शामिल होंगे ।

2 और 3 जुलाई को चलने वाले लिटरेचर फेस्टिवल में अलग-अलग सत्र में इन लेखकों की पुस्तकों पर परिचर्चा होगी। हल्द्वानी लिटरेचर फेस्टिवल की आयोजन समिति की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा, दिनेश पांडेय, अवनीश राजपाल, मनमोहन जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
