- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत,पत्नी का रो रो कर बुरा हाल।
उधम सिंह नगर: उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा तहसील क्षेत्र के पकड़िया इलाके में निर्माणधीन मकान के लेंटर निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई।मृतक मजदूर वर्तमान में खटीमा के भूड़ इलाके में जहां किराए के मकान में रहता था,वही निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने खटीमा नगर के पकड़िया क्षेत्र में गया था।वही मकान के लेंटर की शटरिंग बिछाने के दौरान मकान के बगल में जा रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे साथी मजदूर खटीमा के उप जिला चिकित्सालय खटीमा एंबुलेंस के माध्यम से लाए। जहां पर चिकित्सक ने जांच उपरांत मजदूर को मृत घोषित कर दिया।उपजिला चिकित्सालय खटीमा के चिकित्सक सिमरनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की एक व्यक्ति मकान के लेंटर डालने के दौरान करेंट से गंभीर घायल हो गया।वही अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई थी,वही मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।मृतक मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद निवासी संभू पुत्र राम समुझ उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।वर्तमान में वह खटीमा नगर के भूड़ इलाके में किराए में रहता था।
उक्त घटना के बाद मृतक संभू की पत्नी खुशबू का रो रो कर बुरा हाल है।एक वर्ष पहले ही मृतक का विवाह हुआ था।वही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से वह मेहनत मजदूरी करने उत्तराखंड के खटीमा आया था। जहां पर किराए के मकान में रह अपनी रोजी रोटी कमा रहा था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी ऐप से मुनाफे का सपना… 24.70 लाख उड़ाए, STF ने दबोचा आरोपी
उत्तराखंड : यहां युवती को भेजा अश्लील मैसेज
उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगा चारधाम यात्रा पंजीकरण, नहीं लगेगा कोई शुल्क
उत्तराखंड : युवाओं में जबरदस्त क्रेज! सरताज की संगीतमय रात के लिए शहर तैयार
उत्तराखंड : बिजली कटौती से ग्रीन सेस वसूली प्रभावित, प्रतिदिन लाखों का नुकसान
ईरान पर हमले के बाद उत्तराखंड में बढ़ी चिंता, 50 से अधिक परिवारों के युवक फंसे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दे! नहीं तो कट जाएगा नाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल का चला चाबुक, पट्टे की जमीन में होटल, 0.220 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
मीना अरोड़ा द्वारा रचित काव्य नाटक ‘सीता निर्वासन’ का लोकार्पण
हल्द्वानी : जिम संचालक के कांच की बोतल से गले में वार 
