- पंचायत चुनाव 2025: मतदाता नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन और हटाने के लिए आवेदन करें
नैनीताल: आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के संदर्भ में अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से जनपदवासियों से आग्रह किया कि वे पंचायत निर्वाचन नामावली में अपने नाम की पुष्टि सुनिश्चित करें।उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव से पूर्व नवीन निर्वाचन नामावली संगणकों द्वारा तैयार कर ली गई है।
यह नामावली राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर उपलब्ध है, जहां “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के माध्यम से कोई भी मतदाता अपना नाम देख सकता है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतवार मतदाता सूची secresult.uk.gov.in/votersearch/searchvoterchecklist पोर्टल पर भी उपलब्ध है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पात्र मतदाता विकासखंड, तहसील अथवा पंचायती कार्यालय में नाम जोड़ने, संशोधन कराने या हटवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। नामावली में पात्र मतदाता अपना नाम पंजीकरण/दर्ज कराने हेतु प्रारूप-02, नाम में संशोधन हेतु प्रारूप-03 और अपमार्जन/हटाने हेतु प्रारूप-04 में प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकता हैं। यह कार्य अधिसूचना जारी होने से पूर्व तक किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन में कुल 4,28,925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,05,872 महिलाएं, 2,22,895 पुरुष एवं 158 अन्य मतदाता शामिल हैं।
इस दौरान आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ऋचा सिंह, पर्यटन विभाग, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन विभाग, नगरपालिकाएं एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ DM ने बदला स्कूल TIME
लालकुआं : समाजसेवी पीयूष की गिरफ्तारी के खिलाफ भड़के ग्राम प्रधान और BDC
उत्तराखंड: उपनल कर्मियों पर सुनवाई, कोर्ट में क्या चला पूरा मामला? जानिए
उत्तराखंड: यहाँ 90 लाख की हुई बड़ी चोरी, उद्योगपति का घर खंगाल गए चोर
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खाने की शिकायत? तुरंत इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल
उत्तराखंड: सीएम धामी का निरीक्षण, बोले…काम चाहिए रिजल्ट के साथ, देरी नहीं चलेगी
उत्तराखंड: यहाँ ट्रक से भिड़ी कार, महिला की जान गई, सात लोग अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: पहाड़ भी तपे, मैदान भी झुलसे उत्तराखंड में गर्मी का डबल अटैक
उत्तराखंड: कमर्शियल वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर, ग्रीन कार्ड ऑनलाइन शुरू
उत्तराखंड: वन योजनाओं पर कड़ा रुख, मुख्य सचिव बोले…रिपोर्ट नहीं, रिजल्ट चाहिए 
