Nainital News– उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गो में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन सड़क हादसे में लोग अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। इसी बीच नैनीताल जनपद से दोपहर खबर सामने आई है।
यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक खाई में गिरी गई। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक में सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह हल्द्वानी के मंगल पंङाव निवासी सौरभ सागर (28) और उसका साथी पंकज गोस्वामी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाइवे पर थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व वहां से जा रहे सेना के जवानों के साथ मिलकर दोनों घायलों को गरम पानी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। पंकज गोस्वामी को हल्द्वानी भेजा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
