उत्तराखंड के पहाड़ में भले ही अभी ट्रेन नहीं पहुंची हो लेकिन यहां यम्केश्वर एक्सप्रेस के डिब्बों में बच्चों की क्लास चलेंगी और पहाड़ में बनी इस रेलगाड़ी के अंदर बच्चे अपने सुनहरे भविष्य का सफर तय करेंगे जी हां यह तस्वीरें हुबहू किसी ट्रेन की तरह है हालांकि यह ट्रेन नहीं बल्कि लक्ष्मण झूला क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय है जिसे यम्केश्वर की विधायक रितु खंडूरी द्वारा विधायक निधि से इसकी तस्वीर को बदला गया है देखने में बिल्कुल रेलगाड़ी की तरह इस स्कूल के जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है जिसके बाद यह स्कूल खूब हूं ट्रेन की तरह लग रही है।

इसके जीर्णोद्धार के कार्य के दौरान इस स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा गया है कमरों के दरवाजे और खिड़कियां हूबहू रेलगाड़ी की तरह लग रही है लिहाजा बच्चों को इन क्लासों में बैठने पर एक पल के लिए यह एहसास जरूर होगा कि वह किसी ट्रेन के अंदर बैठे हैं। विधायक रितु खंडूरी द्वारा इस स्कूल के जीर्णोद्धार के कार्य के लोकार्पण के बाद इसकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और हो भी क्यों ना क्योंकि पहाड़ में ट्रेन जो दिख रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
