भीमताल- मर्चेंट नेवी में मलेशिया में तैनात भीमताल के हिमांशु पलड़िया की मौत की खबर 14 अगस्त को फोन से हिमांशु के गरीब किसान पिता को जैसे ही मिली परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा उससे भी बड़ी पीड़ा परिवार के समक्ष अपने जवान बेटे के शव को भारत लाने की थी जिसके बाद परिजनों ने क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट से गुहार लगाई थी जिस पर अजय भट्ट ने तत्काल विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिख मदद की अपील की थी।
उत्तराखंड- यहां घर में चोरी की घटना के साथ-साथ नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म

सांसद अजय भट्ट द्वारा विदेश मंत्री को लिखे गए पत्र के बाद तत्काल संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्री ने हिमांशु पलड़िया के पार्थिव शरीर को भारत वापसी के लिए कुआलालंपुर स्थित भारतीय दूतावास को इस संदर्भ में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं विदेश मंत्री ने बताया कि दूतावास इस मामले में अस्पताल के साथ-साथ मृतक के परिजनों के संपर्क में भी है ताकि जल्द से जल्द पार्थिव शरीर को भारत लाया जा सके साथ ही विदेश मंत्री ने मृतक हिमांशु के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उत्तराखंड- यहां जखीरे के साथ पकड़े गए डीजल तस्कर, ऐसे चुराते थे खड़ी गाड़ियों से डीजल
गौरतलब है कि भीमताल के समीपवर्ती ढुङ्गशील के तोक गांव बेरीजाला के गरीब काश्तकार भूवनचंद्र का बेटा हिमांशु पलड़िया जनवरी 2019 में मर्चेंट नेवी में नियुक्त हुआ था और उसकी तैनाती मलेशिया में की गई थी 21 वर्षीय हिमांशु मलेशिया की जिस कंपनी में काम करता था वहां से 14 अगस्त को फोन आया कि उनके बेटे का मलेशिया में देहांत हो गया है और बेटे की मौत की वजह उनकी किडनी फेल होना बताया गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 
