- रामनगर ब्रेकिंग: सिंचाई नहर में मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, क्षेत्र में सनसनी
रामनगर: शनिवार सुबह रामनगर के हाथी नगर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिंचाई नहर में एक शव तैरता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की।
शव की पहचान 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड पुलिस से उप निरीक्षक (दरोगा) के पद से करीब तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। वे मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे और वर्तमान में रामनगर के बिहार कॉलोनी चोरपानी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
जगमोहन सिंह रावत ने अपनी सेवा के दौरान रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर, फिर पदोन्नति के बाद दरोगा और उसके बाद सीओ कार्यालय में पेशकार के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। विभाग में उनकी ईमानदारी और कार्यकुशलता के लिए उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।
इस दर्दनाक घटना की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, तैयारियां तेज
गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने सरकार के 4 साल पर दी बधाई
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
X पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal, 4 साल पर मिला जबरदस्त समर्थन
4 साल बेमिसाल: उत्तराखंड में धामी सरकार का दमदार विकास, हर क्षेत्र में बड़ी छलांग
उत्तराखंड: शराब के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं… 12 KM पैदल चलकर दी सरकार को खुली चुनौती
उत्तराखंड: यहाँ बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दादी की मौत
उत्तराखंड: नेता को हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 3 दिन में सुलझाओ शादी का मामला
उत्तराखंड: मुझे पता नहीं था ये गंगा है…ऋषिकेश में पर्यटक की दलील सुन भड़के युवा 
