हरिद्वार: हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। बढेड़ी राजपूताना के पास उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस एक हाइड्रा मशीन से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों में से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही बहादराबाद थाने के थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है…जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के चलते कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही…जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित कर दिया। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
