मिलावटखोरों पर सख्त नजर — जिलाधिकारी नैनीताल ने दिए विशेष अभियान के निर्देश
दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ चलेगा विशेष चेकिंग अभियान
नैनीताल : दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में खाद्य सामग्री में मिलावट को रोकने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों व खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि जिलेभर में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर आमजन के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे बाजारों, मिठाई की दुकानों, डेयरी उत्पादों की इकाइयों व थोक विक्रेताओं की नियमित जांच करें। विशेष रूप से दूध, दही, पनीर, खोया एवं अन्य दुग्ध उत्पादों के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे जाएं।
इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न चेकपोस्टों पर भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें सक्रिय हैं, जो बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति मिलावटी वस्तुओं की खरीद से नुकसान न झेले।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा परिणाम
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ पप्पू गिरधारी, पुलिस की तलाश तेज
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला 
