रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: प्राइवेट बस ने ली दो स्कूली छात्रों की जान।
रुड़की (हरिद्वार)- उत्तराखंड के रुड़की से इस वक्त की बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। देहरादून-रुड़की मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्र प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि एक छात्र जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने दुर्घटना की भयावहता को दिखाया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद छात्रों के घरों में कोहराम मच गया है।
आपको बता दे कि रुड़की के देहरादून मार्ग पर दोपहर का वक्त था, जब तीन स्कूली छात्र अपनी बाइक से स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। छात्रों ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि सड़क पर उनका सामना मौत से होगा।सामने से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक हवा में उछल गई और तीनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के पहुंचने तक, एक छात्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।तीनों घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दूसरे छात्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक,तीसरे घायल छात्र की हालत अत्यधिक नाजुक बनी हुई है, जिसे देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही छात्रों के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। अपने बच्चों के शव देखकर परिजनों का सब्र टूट गया और वहां कोहराम मच गया। यह दुर्घटना रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरों को उजागर करता है। सवाल यह है कि स्कूल रूट पर चलने वाली इन बसों के लिए सुरक्षा नियम कब सख़्ती से लागू होंगे, ताकि मासूम जानें यूँ ही न जाती रहें।” लापरवाही से हुआ यह हादसा पूरे शहर के लिए एक सबक है। हम उन छात्रों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनों को खो दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे!
गंजेपन से परेशान लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड के इस सरकारी अस्पताल में फ्री हेयर ट्रांसप्लांट शुरू
उत्तराखंड में 101 युवाओं की सरकारी नौकरी पक्की, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; जानिए किन विभागों में मिली नियुक्ति
CM धामी की मांग पर आगे बढ़ी बात, चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आया पत्र
उत्तराखंड : फार्मासिस्टों के आंदोलन से पहले सरकार हुई सक्रिय, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनीं 5 बड़ी मांगें
बिंदुखत्ता में 20वें दिन भी नहीं थमा आंदोलन, राजस्व ग्राम की मांग पर अब 27 सितंबर की बड़ी रैली की तैयारी!
उत्तराखंड के विकास को लेकर CM धामी का बड़ा प्लान, अब शोध और डेटा से तय होगी सरकार की नई दिशा! 
