गैरसैंण के कोठा गांव निवासी तरुण मंमगाई बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट,क्षेत्र में खुशी की लहर।
मेहलचौरी (गैरसैंण) विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत कुनीगाड क्षेत्र के कोठा गांव निवासी तरुण मंमगाई के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में गौरवपूर्ण खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।गत शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड में तरुण के अफसर बनने का समाचार मिलते ही,गांव में परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

कोठा गांव में जन्मे तरुण गांव से सेना में अफसर बनने वाले दूसरे युवा हैं,जबकि परिवार के भाई संजय मंमगाई सेना में मेजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।तरुण के पिता महेशानंद ममगाई सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं,माता रेखा देवी ग्रहणी के रूप में घर संभालती हैं।छोटी बहन कृति मंमगाई मेडिकल की तैयारी कर रही है.76 वर्षीय दादा मोहन दत्त मंमगाई बीआरओ से सेवानिवृत्त होकर गांव में ही रहते हैं।
तरुण की शुरुआती पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली व इंटरमीडिएट की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल मऊ,इंदौर,मध्य प्रदेश से हुई है।जिसके बाद कंप्यूटर साइंस से बीटेक भी किया,लेकिन सेना में जाने की दृढ़ इच्छा शक्ति से प्रेरित तरूण जब पहले दो प्रयासों में सफल नहीं हुए तो एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ तीसरे प्रयास में जुट गए,उनके कठिन परिश्रम का परिणाम उन्हें सेना में अधिकारी बनने के रूप में मिला है. 2 वर्ष पूर्व गांव में भंडारे में शामिल होना आए तरुण ने तब गांव के देवी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन कर सेना में सेवा करने की मन्नत मांग कर,आशीर्वाद लिया था।
तरूण के पिता महेशानंद मंमगाई ने बताया की परिवार के सैन्य माहौल ने हमेशा तरुण को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया।तरुण के चाचा मीडियाकर्मी विजय मंमगाई ने बताया की तरूण के अंदर,सेना में जाने का जो जुनून था,जिसे उसने अपनी लगन और मेहनत के बल पर साकार कर दिखाया है।तरूण के भारतीय सेना में अफसर बनने पर गैरसैंण के पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष राजेंद्र शाह, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, कुनीगाड क्षेत्र के प्रधान लीलाधर जोशी,प्रेम बल्लभ जोशी,व्यापार संघ मेहलचौरी के मोहन नेगी,सुरेश बिष्ट आदि ने खुशी जताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
