हल्द्वानी। छोटे बच्चों की निगरानी आवश्यक है, जरा सी लापरवाही बच्चे पर जानलेवा साबित हो सकती है, ऐसा ही मामला यहां देखने को मिला है, नैनीताल निवासी एक मासूम की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी, बताया जा रहा है कि मासूम ने घर में रखा डीजल पी लिया था. जिससे उसकी हालत खराब हो गई. परिवार वाले सुशील तिवारी अस्पताल ले आए, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.पुलिस के मुताबिक नेपाल निवासी तस्वीर परिवार के साथ नैनीताल में रहता था. वह यहां पर पत्नी संग मजदूरी का कार्य करता है.तस्वीर ने बताया कि गुरुवार शाम को घर के अंदर ही उसकी दो साल की बच्ची मनीषा खेल रही थी. इसी दौरान उसने पास में रखा डीजल पी लिया. जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई.आनन-फानन में मासूम को बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल ले जाया गया. जहां हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा. जहां उसकी शुक्रवार रात मौत गई। शनिवार को पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
