देहरादून- उत्तराखंड में फ्री राशन लेने वाले अपात्र कार्ड धारको पर जहां शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं फ्री राशन को लेकर भी सोशल मीडिया में कई तरह की खबरे चल रही है। ऐसे में सरकार ने साफ कर दिया है कि किन लोगों पर सख्ती की जाएगी और कौन लोग इस योजना के हकदार होंगे। शासन ने साफ कहा है कि यदि आपके परिवार के सभी सदस्यों की आमदनी 15 हजार से ज्यादा है, या आपके परिवार का कोई सदस्य सरकारी-प्राइवेट नौकरी में हो या घर में एसी लगा हो तो आप सरकारी सस्ते राशन के पात्र नहीं है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार ने रविवार को अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड के लिए पात्रता पर तस्वीर साफ कर दी है। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने रविवार को विस्तार से राज्य के मानकों की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जिस परिवार के सभी सदस्यों की कुल आमदनी 15 हजार रुपये से ज्यादा हो, परिवार में चौपहिया वाहन, एयर कंडीशनर, टैक्टर, ट्रक, कंबाइन, जेसीबी हो, पूर्व सैनिक व अर्द्धसैनिक, रिटायर पेंशन कर्मचारी भी सस्ते राशन के पात्र नहीं होंगे। साथ ही 02 हेक्टेयर सिंचित भूमि व सालाना आमदनी पर आयकर लागू हो तो वह परिवार फ्री राशन लेने का पात्र नहीं होगा
बताया जा रहा है कि जो लोग फ्री राशन के मानक पूरे नहीं करते वो 31 मई तक अपने अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दें। इसके बाद एफआईआर और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने ‘पात्र को हां और अपात्र को ना’ अभियान के तहत 1 मई से सफेद राशन कार्ड धारकों के लिए फरमान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (सफेद राशन कार्ड) के तहत जिस भी राशन कार्ड धारक की मासिक आय 15 हजार रुपए से ऊपर है, वह अपना राशन कार्ड को तुरंत जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कराएं, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
