- कुमाऊं में भूमि घोटालों पर सख्ती, एक ही ज़मीन की दोहरी बिक्री पर रोक, अब खरीद से पहले करनी होगी तस्दीक
आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर मंडल भर में भूमि सत्यापन प्रणाली लागू, जिलाधिकारियों को पत्र जारी
नैनीताल। कुमाऊं मंडल में तेजी से बढ़ रहे भूमि विवादों और फर्जी बिक्री मामलों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है।
आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत की अध्यक्षता में गत माह आयोजित लैण्ड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में यह सामने आया कि बड़ी संख्या में लोग ऐसी जमीन खरीद रहे हैं जो पहले से ही बेची जा चुकी है, या फिर जिस खसरा नंबर का बैनामा हो रहा है, उसका कब्ज़ा किसी और खसरे पर दिया जा रहा है। बैठक में कई मामलों में यह भी उजागर हुआ कि विक्रेताओं द्वारा स्वयं के हिस्से से अधिक भूमि का विक्रय किया जा रहा है, जिससे कई परिवार कानूनी विवादों में उलझ रहे हैं और आम जनता आर्थिक रूप से ठगी का शिकार हो रही है।

इन्हीं गंभीर स्थितियों को देखते हुए समिति ने निर्णय लिया है कि अब से कोई भी व्यक्ति भूमि खरीदने से पहले संबंधित तहसील में आवेदन देकर यह सुनिश्चित करेगा कि वह जिस ज़मीन को खरीदने जा रहा है, उसकी वर्तमान स्थिति, स्वामित्व और विवादों की जानकारी उसे पहले ही प्राप्त हो जाए। इस निर्णय के तहत अब भूमि खरीद से पूर्व की तस्दीक अनिवार्य प्रक्रिया बन जाएगी, जिससे दोहरी बिक्री, फर्जी बैनामा और अनधिकृत कब्जे की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।
आयुक्त दीपक रावत ने इस निर्देश को मंडल के सभी जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से भेजते हुए त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आमजन को समिति के निर्णयों की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है, ताकि लोगों को सतर्क किया जा सके और लैण्ड फ्रॉड करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
