हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग के टांडा जंगल में विगत सोमवार को मिले शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। शुरुआती तौर पर हत्या का अंदेशा जताने वाली यह घटना अब आत्महत्या में बदल गई है, लेकिन इसमें हल्द्वानी के एक होटल मालिक की संलिप्तता सामने आई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पंतनगर पुलिस ने 9 जुलाई को न केवल मृतक की पहचान की, बल्कि मौत के असली कारणों और शव को जंगल में फेंकने वाले आरोपी को भी बेनकाब कर दिया।
दरअसल 7 जुलाई को पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल में, फॉरेस्ट रेंजर ऑफिस और संजय वन के बीच डिमरी ब्लॉक के प्लॉट नंबर 19 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव के गले पर रस्सी जैसे निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा था। सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ ऊधम सिंह नगर की फील्ड यूनिट और पंतनगर थाना पुलिस भी मौजूद रही
एसएसपी मिश्रा ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और घटना के शीघ्र अनावरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गहन जांच शुरू कर दी थी।

पंतनगर थाना पुलिस ने इस मामले की परतें खोल दीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की शिनाख्त भूपेंद्र सिंह चुफाल पुत्र नन्दन सिंह, निवासी मूर्ति नापड़, थाना थल, पिथौरागढ़ के रूप में हुई, अब तक की जांच से यह खुलासा हुआ है कि मृतक भूपेंद्र सिंह ने 6 जुलाई को हल्द्वानी स्थित पंजाबी कॉलोनी के एक होम स्टे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि होम स्टे के मालिक ने डर और बदनामी के कारण मृतक भूपेंद्र सिंह की अपने होम स्टे रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी। भूपेंद्र की आत्महत्या के बाद होम स्टेट मलिक ने शव को ठिकाने लगाने की नीयत से उसे टांडा जंगल में फेंक दिया था।
पुलिस ने होम स्टे मलिक के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमे में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई प्रचलित है और पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के हर बिंदु को स्पष्ट किया जा सके। इस खुलासे से यह भी स्पष्ट हो गया है कि शुरुआती तौर पर हत्या माने जा रहे मामले में असल वजह आत्महत्या थी जिसे छिपाने का प्रयास किया गया था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 