- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर सहित कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आगामी दिनों के लिए भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज बुधवार को राज्य की राजधानी देहरादून सहित टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
वहीं चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए भी चेतावनी दी है, जिसके तहत नैनीताल और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। साथ ही देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी रहेगा।
11 जुलाई को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दिन देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती 
