हल्द्वानी- कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है तो वहीं कुछ नासमझ लोग इस भयंकर बीमारी में सरकार की कोशिशों को पलीता लगाने में जुटे हैं। इन दिनों ग्रामीण इलाकों में कई लोग झरने तालाबों में इकट्ठा होकर नहाने और नशा करने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं ऐसा ही एक मामला कठघरिया के पनियाली क्षेत्र का है जहां मुखानी थाना पुलिस को जब जंगल में अनावश्यक रूप से घूम कर नशा करना और मौज मस्ती करने की सूचना मिली।
जिसके बाद तुरंत मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से सभी अराजक तत्वों की गाड़ियों को ट्रैक्टर ट्राली में लदवाकर थाने ले आए, जिसके बाद अनावश्यक घूम रहे सभी युवकों के परिजनों को बुलाया गया और सख्त चेतावनी देकर उनको छोड़ा गया, साथ ही सभी की मोटरसाइकिलों का चालान भी किया गया, थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा है यदि अगली बार कोविड के नियमों का पालन न किया गया और कर्फ्यू में अनावश्यक घूमता या इकट्ठे हुए मिले तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
