रुद्रपुर- उधम सिंह नगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने महिला और एक युवक की पिटाई के दो अलग-अलग मामले में आवास विकास चौकी प्रभारी सहित रम्पुरा चौकी के तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व पहाड़गंज निवासी युवक ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कहा था कि रम्पुरा चौकी पुलिस कुछ दिन पहले एक मामले में उन को पूछताछ के लिए चौकी लाई और जहां बिना गलती के उन को पीटा गया और गाली गलौज की गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में अपना इलाज कराना पड़ा पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने रम्पुरा चौकी के सिपाही विजय कार्की, नरेंद्र रौतेला और विनीत कुमार को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
उधर दूसरी तरफ रविवार को जगतपुरा में एक महिला ने आवास विकास चौकी प्रभारी पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया था जिसके बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह को निलंबित कर दिया है और उनके स्थान पर अब कौशल सिंह को आवास विकास चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
