- पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार ने दोगुना किया अंशदान, स्टेट प्रेस क्लब ने सीएम का जताया आभार
देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड ने पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपए अंशदान दिए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार की मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में मिला था। प्रतिनिधिमंडल में टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा ,चमोली प्रेस क्लब के लक्ष्मण राणा, स्टेट प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष सुश्री सुलोचना पयाल, रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश भट्ट, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सेमवाल और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
श्री नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फंड में वृद्धि से आर्थिक दृष्टि से कमजोर पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और योजना का दायरा बढ़ने से जरूरतमंद पत्रकारों का कल्याण होगा। संगठन की यह मांग चिर प्रतिक्षित थी और मुख्यमंत्री ने मुक्तहस्त से धनराशि प्रदान कर पत्रकार कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है, इसके लिए श्री धामी साधुवाद के पात्र हैं और पत्रकार बिरादरी उनके इस योगदान को हमेशा स्मरण रखेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
