- अतिथि शिक्षकः मानदेय की बढ़ोतरी को मंत्री की मंजूरी
देहरादून: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार अतिथि शिक्षकों की समस्याओं पर गंभीर है। उनके मानदेय बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए वित्त विभाग को भेजा गया है। नीतिगत विषय होने की वजह से इस पर वित्त और कार्मिक विभाग की सहमति के बाद कैबिनेट में लाया जाएगा।
डॉ. रावत ने कहा कि मानदेय बढ़ाने की मांग पर तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों के हित में वो कई महत्वपूर्ण आदेश दे चुके हैं। अतिथि शिक्षकों को मंडल परिवर्तन का मौका दिया जायेगा।
दुर्गम-अतिदुर्गम स्कूलों में रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों को तीन साल के लिए तैनाती दी जाएगी। मातृत्व अवकाश की सुविधा देने का निर्णय भी कर लिया गया है। गर्मियों के अवकाश दौरान काम करने वाले अतिथि शिक्षकों को पूरा मानदेय मिलेगा। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों के बाबत सुप्रीम कोर्ट ने सख्त प्रावधान किए हैं। इसकी जानकारी अतिथि शिक्षकों को भी है। उन्होंने कहा कि उनकी अतिथि शिक्षकों के साथ विभिन्न स्तर पर बातचीत हो रही है। अतिथि शिक्षकों को चाहिए कि सरकार के सकारात्मक रुख को महसूस करते हुए छात्र हित में तत्काल अपने स्कूलों में ड्यूटी ज्वाइन करें और पठनपाठन शुरू करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
