रुद्रप्रयाग :-केदारनाथ यात्रा मार्ग में गत रात्रि हुई भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग निकट शटल सेवा पुल के पास सोन नदी के तेज बहाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है जो वाहनों की आवाजाही हेतु यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है तथा सोनप्रयाग शटल सेवा वाहन चालक विश्राम गृह भी खतरे की जद में आ गया है।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में यात्रियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों एवं जिन स्थानों पर भू-स्खलन हो रहा है उन स्थानों पर जिला प्रशासन, एनएच, पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के कार्मिक तैनात हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह केदारनाथ यात्रा मार्ग में मौजूद हैं तथा जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो रहा है उस स्थान को जेसीबी के माध्यम से मलबा को हटाया जा रहा है तथा सड़क मार्ग को यातायात हेतु सुचारू किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रहे तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि मौसम विभाग के जारी अलर्ट को देखते हुए भारी बारिश में कोई भी यात्री यात्रा न करें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरने की अपील की है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदी का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से सतर्क रहने एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
