नैनीताल : कैंची धाम दर्शन के लिए शटल सेवा लागू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कैंची धाम दर्शन के लिए लागू शटल सेवा और पार्किंग व्यवस्था का दिखा असर

नजर आई सुगम यातायात व्यवस्था, जनता और पर्यटकों ने पुलिस की पहल को सराहा

ADVERTISEMENTS

वर्तमान समय में भवाली स्थित कैंची धाम में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के दृष्टिगत स्थानीय जनता ओर आगंतुकों को जाम से निजात दिलाने और वाहनों के सुगम आवागमन और प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए बीते दिवस श्रीमती रिधिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल एवं श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा भवाली क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया था। स्थलीय निरीक्षण के उपरांत नैनीताल पुलिस द्वारा सभी आगंतुक वाहनों की सुगम यातायात व्यवस्था हेतु तत्कालिक और दीर्घकालिक व्यवस्थाएं स्थापन किए जाने के क्रम में कैंची दर्शन के लिए आने वाले वाहनों के लिए भीमताल और भवाली कैंची धाम बायपास के समीप पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण भी किया गया। जिस क्रम में तात्कालिक व्यवस्थाओं के अंतर्गत कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटकों हेतु आज दिनांक: 26 मार्च, 2025 से शटलसेवा लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार

शटल सेवा प्रारंभ होने के पहले दिन से ही भवाली क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था देखने को मिली। जनता और पर्यटकों द्वारा भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सभी आगंतुक पर्यटकों से अनुरोध है कि पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। नैनीताल पुलिस द्वारा कैंची धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के सुगम आवागमन के लिए इस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें