- स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, 8 युवतियां का किया रेस्क्यू।
देहरादून- राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है।एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर ये कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मौके से आठ युवतियों का रेस्क्यू किया है।
स्पा सेंटर की आड़ में देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट⤵️

एसएसपी अजय सिंह को मिली गुप्त सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून पर बीती देर रात छापा मारा। पुलिस को स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले. जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
पुलिस ने कराया 8 युवतियां का रेस्क्यू⤵️
पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के मालिक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि 8 युवतियों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंप दिया है. पूछताछ में स्पा सेंटर के मालिक अनुज सिंह बताया कि वह जस्ट डायल और फोन कॉल्स के ज़रिए ग्राहकों से संपर्क करता था, फिर उन्हें स्पा में स्पेशल सर्विस के नाम पर बुलाकर अवैध देह व्यापार कराता था।
आरोपियों की पहचान⤵️
अनुज सिंह (28) स्पा सेंटर मालिक निवासी उत्तर प्रदेश
सागर चौधरी (26) संचालक निवासी उत्तर प्रदेश
अभय नयन (24) ग्राहक बिजनौर
विपिन धनकड़ (28) ग्राहक निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
