मेंस और वीमेंस बॉक्सिंग में रोमांचक मुकाबले, सर्विसेज और उत्तराखंड के मुक्केबाज़ों का दबदबा
38वें राष्ट्रीय खेल के बॉक्सिंग मुकाबलों में पुरुष और महिला वर्ग में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। सर्विसेज के मुक्केबाज़ों ने कई भार वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा।
पुरुष वर्ग में सर्विसेज का दबदबा
फ्लाइ वेट (51 किग्रा) श्रेणी में सर्विसेज के मंदेंगबम जुडुमणि ने चंडीगढ़ के अंशुल पुनिया को हराकर खिताब अपने नाम किया।
फेदर वेट (57 किग्रा) मुकाबले में सर्विसेज के सचिन ने हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार को मात दी।
लाइट वेल्टर वेट (63.5 किग्रा) में सर्विसेज के वंशज ने असम के दिग्गज मुक्केबाज़ शिवा थापा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
वहीं, लाइट मिडल वेट (71 किग्रा) मुकाबले में सर्विसेज के हितेश गुलिया ने असम के अभिनब सैकिया को हराकर दमदार प्रदर्शन किया।
लाइट हेवी वेट (80 किग्रा) मुकाबले में सर्विसेज के लक्ष्य चहर ने उत्तराखंड के हिमांशु सोलंकी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।
वहीं, हेवी वेट (92 किग्रा) श्रेणी में उत्तराखंड के कपिल पोखरिया ने मध्य प्रदेश के पारस को हराकर जीत दर्ज की।
सुपर हेवीवेट (+92 किग्रा) श्रेणी में उत्तराखंड के नरेंद्र ने राजस्थान के तरुण शर्मा को मात देकर शानदार प्रदर्शन किया।
महिला वर्ग में भी जबरदस्त मुकाबले
महिला लाइट फ्लाइ वेट (50 किग्रा) वर्ग में उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने हरियाणा की कल्पना को हराकर खिताब जीता।
बैंटम वेट (54 किग्रा) मुकाबले में मध्य प्रदेश की दिव्या पवार ने उत्तर प्रदेश की सोनिया को मात दी।
फेदर वेट (57 किग्रा) श्रेणी में सर्विसेज की साक्षी ने हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी धोता को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
वहीं, लाइट वेट (60 किग्रा) फाइनल में सर्विसेज की जैस्मिन ने हरियाणा की मनीषा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
वेल्टर वेट (66 किग्रा) वर्ग में असम की अंकुशिता बोरो ने उत्तराखंड की काजल को कड़ी टक्कर के बाद हराकर खिताब जीता।
मिडल वेट (75 किग्रा) श्रेणी में ओलंपिक पदक विजेता असम की लवलीना बोर्गोहेन ने चंडीगढ़ की प्रांशु राठौर को हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
38वें राष्ट्रीय खेल के बॉक्सिंग मुकाबलों में मुक्केबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जहां सर्विसेज के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : मशाल लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं, धामी बोले…अब चुप नहीं रहेगी नारी
हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनता से अपील,जमीन एवं संपत्ति की खरीद-बिक्री में बैंक के जरिए करे भुगतान…
नैनीताल : इस अधिकारी को लापरवाही पर कारण बताओं नोटिस
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर RTO द्वारा ताबड़तोड़ चैकिंग, हुई ये कार्रवाई
रामनगर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने की मुलाकात, वन ग्रामों की रखी समस्या
उत्तराखंड : अब पाइप से घर-घर गैस, हल्द्वानी में PNG सेवा शुरू
उत्तराखंड: जनसुनवाई में आयुक्त का बड़ा एक्शन, मौके पर ही दिलाया न्याय
उत्तराखंड मे यहाँ तेज हवाओं में मकान पर गिरा पेड़
उत्तराखंड: महिलाओं के लिए 5 लाख करोड़ का बड़ा प्रावधान, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
उत्तराखंड : विधानसभा में गूंजा नारी शक्ति का मुद्दा, जानिए सीएम धामी ने क्या कहा ? 
