लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला क्षेत्र में अपनी छत में कार्य कर रहे समाजसेवी एवं व्यवसायी की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई, अचानक हुई व्यवसायी की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां घोड़ानाला क्षेत्र में निवास करने वाले हयात सिंह कठायत उम्र 51 वर्ष अपने घर की छत में दो मंजिला मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक उनके घर के पास से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन के वह संपर्क में आ गए, और छिटक कर छत से नीचे जमीन में आ गिरे, जिन्हें आनन- फानन में उनका बेटा युवा व्यवसायी सुनील व अन्य आसपास के लोग डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अचानक हुई हयात सिंह की मौत से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। देर शाम तक हयात सिंह का पोस्टमार्टम किया गया, उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया, उनका छोटा बेटा गुजरात में किसी निजी कंपनी में कार्यकर्ता है, जो कि वहां से उत्तराखंड को रवाना हो गया है, सोमवार की प्रातः चित्रशिला घाट में हयात सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा, उक्त घटना से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
लालकुआं। घोड़ानाला क्षेत्र से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को क्षेत्र वासियों ने अभिलंब इंसुलेटेड केवल में तब्दील करने की जोरदार मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि खुले में चल रही है हाईटेंशन लाइन से क्षेत्र में करंट का खतरा बना रहता है, पूर्व में भी ग्रामीण उक्त हाई टेंशन लाइन को इंसुलेटेड करने की मांग कर चुके हैं, परंतु अब तक मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिसे अभिलंब इंसुलेटेड किया जाए। इधर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद का कहना है कि उन्होंने बिंदुखत्ता एवं लालकुआं क्षेत्र की कुछ विद्युत लाइनों को इंसुलेटेड करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
