हल्द्वानी – उत्तराखंड में कल से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू हो रही है। पूरे देश भर से अब तक 488 लोगों ने अब तक अपना पंजीकरण कराया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित की जाने वाली इस आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा के लिए काठगोदाम से सोमवार को पहला दल रवाना होगा।
कुमाऊ मंडल विकास निगम के GM विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा संबंधित सभी तैयारी को पूरा कर लिया गया है कुमाऊं मंडल विकास निगम के धारचूला के बाद बूंदी, गूंजी और जोलिंककोंग तथा नाभीढांड में कर्मचारी पूरी तैयारी में है। पहले दल में 49 यात्री यात्रा करेंगे, जिनमें से 34 यात्री काठगोदाम टीआरसी से रवाना होंगे जबकि 15 यात्री धारचूला से सम्मिलित होकर आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा करेंगे।
विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि यह यात्रा श्रद्धालु 7 से 8 दिन में पूरी करेंगे, इसके अलावा टनकपुर से भी पहली बार आदि कैलाश, ओम पर्वत यात्रा संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आदि कैलाश पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद देश भर से श्रद्धालुओं में आदि कैलाश यात्रा को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 

