सड़क हादसाः- हल्द्वानी में डिवाईडर से टकराई स्कूटी,एक युवक की मौत,एक गंभीर रूप से घायल।
हल्द्वानी- हल्द्वानी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। नैनीताल रोड पर देर रात अनियंत्रित स्कूटी डिवाईडर से टकरा गई। इस हादसे में मंडी में काम करने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक 24 वर्षीय शिवम पटेल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी थे और हल्द्वानी मंडी में कार्यरत थे। शुक्रवार रात शिवम अपने दोस्त के साथ घूमने काठगोदाम गए थे। लौटते समय दोनों स्कूटी से हल्द्वानी जा रहे थे, और स्कूटी शिवम चला रहे थे।
नैनीताल रोड पर बृजलाल अस्पताल के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। शिवम को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.हादसे में घायल युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!
उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी
उत्तराखंड: हाईस्कूल-इंटर की कापियां इस तारीख से जांची जाएंगी 
