श्रीनगर गढ़वाल : देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेंगे। वे गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सशस्त्र बलों के योगदान से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देने का लक्ष्य रखा है। यह अवसर छात्रों के लिए देशभक्ति और नेतृत्व विकास को प्रोत्साहित करने वाला साबित होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीडीएस के आगमन को लेकर सुरक्षा, मंच संचालन, यातायात और मीडिया समन्वय समेत सभी तैयारियां पूरी गंभीरता से की हैं। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समन्वय बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कुलपति ने कहा कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान का विश्वविद्यालय आगमन गौरव का विषय है और यह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
जानकारी के अनुसार सीडीएस अनिल चौहान पौड़ी जिले के गवांणा गांव के निवासी हैं और 11 गोरखा राइफल से हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2022 को दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभाला।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट 

