हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल ने अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार देर रात को हुई। संदीप और सोनू के बीच मामूली विवाद हुआ…जो इतनी तेजी से बढ़ा कि संदीप ने पास रखे स्टील की लौटा से छोटे भाई के सिर और मुंह पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने हत्या से पहले अपने छोटे भाई को उठाकर बेड पर पटका।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी संदीप को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और उसने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने भतीजी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि मृतक सोनू बीमार था और उसका इलाज कराने में काफी खर्च भी हुआ था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी 
