5 वर्षीय बच्चे को घर से उठाकर ले गया गुलदार,क्षेत्र में दहशत का माहौल।
रुद्रप्रयाग- अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के न्याय पंचायत सारी से दुःखद घटना का समाचार है। यहां सिंद्रवाणी गांव मे गुलदार एक पांच वर्षीय बालक को घर के आंगन से उठाकर ले गया। गांव वाले खोजबीन में लगे हैं लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना सांय लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। जब सिन्द्रावाणी गांव में पांच वर्षीय दक्ष को आंगन के एक कोने पर स्थित शौचालय से गुलदार उठा ले गया। पास में खड़ी बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण इकठ्ठा होते तब तक गुलदार बच्चे को जंगल की ओर ले गया, काफी खोजबीन के बाद भी ग्रामीणों को कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों द्वारा सूचना बन विभाग को दी जा चुकी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम घटना स्थल के लिये रवाना हो गयी है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीण अपने बच्चों को घरों से बाहर भेजने से डर रहे हैं। स्कूल जाना, खेतों में काम करना और शाम ढलते ही बाहर निकलना अब खतरे से खाली नहीं रहा. ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार आबादी क्षेत्र में बेखौफ घूम रहा है,लेकिन जिम्मेदार विभाग सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी सर्च अभियान तत्काल शुरू नहीं किया गया। न तो प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम पहुंची, न ही पिंजरे लगाए गए और न ही ड्रोन या खोजी कुत्तों की मदद ली गई। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब जागेगा सिस्टम?
वन विभाग अगस्तमुनी रेंज के एसडीओ देवेंद्र सिंह पुंडीर ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया की उन्हें सिंद्रवाणी गांव के एक बच्चे को बाघ द्वारा घर के आँगन से उठाकर ले गया है इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दी थी इस समय वन विभाग की टीम सर्च करने में लगी है अभी बच्चे के मिलने की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है ढूंढ खोज जारी है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चारधाम के साथ प्रमुख मंदिरों में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, टूट गए कई पुराने रिकॉर्ड
उत्तराखंड: मां ने बेटी के अपहरण की दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
उत्तराखंड: आपदा प्रभावित ग्रामीणों के लिए तुरंत आगे आए CM धामी, सड़क दुरुस्त करने के दिए निर्देश
बागेश्वर :(बड़ी खबर) चरित्र हनन मामले में FIR, जांच शुरू
हल्द्वानी: SIR अभियान में आ रही दिक्कतों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड में गौमाता को ‘राज्यमाता’ घोषित करने की मांग तेज, करणी सेना ने CM धामी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: यहाँ महिला बीएलओ का शव पेड़ से लटका मिला
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) युवा नेता संदीप पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड : पहाड़ की बेटी उन्नति शर्मा का जलवा, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान
उत्तराखंड वोटर लिस्ट: अगर मिला है नोटिस तो तुरंत करें यह काम, साथ ले जाएं ये दस्तावेज 
