उत्तराखंड: यहां बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेवा शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

राजकीय दून चिकित्सालय में बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेवा शुरू


देहरादून। प्राचार्य डॉ. गीता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व में राजकीय दून चिकित्सालय ने बाल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत की है। यह केंद्र विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के उपचार, प्रशिक्षण और पुनर्वास के लिए समर्पित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान


केंद्र में ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट डॉ. श्रद्धा द्वारा बच्चों को उनकी आवश्यकता और क्षमताओं के अनुसार थेरापी प्रदान की जाएगी। वहीं, पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार के मार्गदर्शन और निगरानी में सभी सेवाओं का संचालन किया जाएगा। आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से यह केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक विकास को सशक्त बनाएगा।
यहाँ प्रत्येक बच्चे के लिए व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाएगी, जिससे उनकी मोटर स्किल्स, सीखने की क्षमता, संवेदी संतुलन और दैनिक गतिविधियों में आत्मनिर्भरता विकसित हो सके। साथ ही अभिभावकों को भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा, ताकि वे घर पर बच्चों के समग्र विकास में सहयोग कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री


राजकीय दून चिकित्सालय की यह पहल न केवल उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगी, बल्कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए भरोसे का केंद्र भी बनेगी। यह प्रयास समाज में समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें