हल्द्वानी- विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा निखारने में शिक्षक और शिक्षिकाए कैसे बेहतर माहौल तैयार कर सकें, इसके लिए के वी एम पब्लिक स्कूल लामाचौड़ (KVM SCHOOL LAMACHAUR) में क्लासरूम मैनेजमेंट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में ट्रेनर श्रीमती मोनिका भारद्वाज ने इस ट्रेनिंग में टीचर्स को बताया कि वो किस तरह अपनी कक्षा तथा शिक्षण को प्रभावी बना सकते है। ट्रेनर द्वारा बताया गया कि कक्षा में हर मानसिक स्तर के बच्चे होते हैं और उनके लिए शिक्षण को सरल तथा सुगम तरीके से ही पढ़ाया जाना चाहिए। जिससे कि विद्यालय में पढ़ाई का बेहतर माहौल तैयार किया जा सके और छात्रों के भीतर छुपी प्रतिभा को पहचाना जा सके। इस अवसर पर शैक्षिक के निर्देशक श्रीमती कमलेश भंडारी श्री मंजूल भंडारी, श्री आर सी गुररानी, प्रधानाचार्य डॉ प्रवीण पंत तथा के वी एम पब्लिक स्कूल लामाचौड़ प्रधानाचार्या श्रीमती चंद्रकला अमोला उपस्थित थे।

शिक्षक शिक्षिकाओं के क्लासरूम मैनेजमेंट पर आधारित इस कार्यशाला के अंत में श्री आर सी गुररानी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती चंद्रकला अमोला ने ट्रेनर मोनिका भारद्वाज व हेम गोस्वामी जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यशाला का संचालन दीप्ति जोशी ने किया । गौरतलब है कि केवीएम स्कूल लामाचौड़ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय है जिसमें बेहतर शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ पढ़ाई का उत्कृष्ट वातावरण है इसके अलावा इनडोर और आउटडोर गेम्स तथा शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों में छात्र-छात्राएं प्रमुखता से भाग लेकर यहां अपने हुनर को भी सवारते हैं।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
