- शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन
देहरादून- शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के किंडरगार्टन विंग में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का
शुभारम्भ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय तथा अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस दौरान प्री-प्राइमरी कक्षा से प्राइमरी कक्षा में अपग्रेड होने वाले बच्चों को कन्वोकेशन ड्रेस में डिग्री सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा डांस, ग्रुप सांग, रैंप वॉक आदि पेश किया गया। नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से सभी में जोश भर दिया। इससे पूर्व शनिवार को सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को उनके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट व मैडल देकर सम्मानित किया गया।
चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शेमफोर्ड स्कूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें संस्कारवान शिक्षा प्रदान करना है। प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह ग्रेजुएशन सेरेमनी विद्यार्थियों के हौसलों को बुलंद करके उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास करवाने के उद्देश्य से आयोजित गयी है।
इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास पैदा होता है, जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने तथा सफलता की बुलंदियां छूने में मदद करता है। उन्होंने आगामी सत्र के पाठ्यक्रम तथा योजनाओं से अभिभावकों को अवगत कराया। इस दौरान डायरेक्टर राजेश बिष्ट, कोऑर्डिनेटर कीर्ति चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया तथा अभिभावक गण उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए 
