नारसन (रुड़की): हरिद्वार जिले के नारसन क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी 95 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर बुजुर्ग महिला का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पिछले करीब तीन वर्षों से अपनी नानी के गांव में रह रहा था। गुरुवार देर रात वह कथित रूप से नशे की हालत में नानी के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि जब बुजुर्ग महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनका गला दबा दिया…जिससे वह बेहोश हो गईं। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया…जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों में आक्रोश और चर्चा का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
उत्तराखंड: दूसरे व्यक्ति के साथ दिखी पत्नी तो भड़के पति-ससुर, बीच सड़क पर मारपीट, साथी को भी पीटा
Bigg Boss के UK07 Rider अनुराग डोभाल फिर सुर्खियों में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला 
